"पार्षद नहीं, आपके परिवार की सदस्या"
को अपना अमूल्य मत व समर्थन देकर विजयी बनाये।
परिचय
रुचिका सोनी एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो वार्ड नंबर 8 की जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। काँग्रेस पार्टी की मजबूत समर्थक और एक विश्वसनीय प्रतिनिधि के रूप में वे हर परिवार की आवाज़ बनना चाहती हैं।
उनका मानना है कि पार्षद का काम सिर्फ राजनीति नहीं — बल्कि परिवार का सदस्य बनकर हर समस्या का समाधान ढूँढना है। वे हर नागरिक के सुख-दुख में भागीदार हैं।
हर वर्ग की आवाज़ बनकर समस्याओं का हल निकालना।
पारदर्शी और जवाबदेह शासन का वादा।
वार्ड के बुनियादी ढाँचे और नागरिक सुविधाओं का विस्तार।
हमारे संकल्प
आपकी समस्याओं का स्थायी समाधान — यही हमारा उद्देश्य।
टूटी सड़कों की तुरंत मरम्मत और नए निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता।
हर घर तक 24 घंटे शुद्ध पानी पहुँचाना — यह सबका अधिकार है।
हर गली में रोशनी और बिजली संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान।
नियमित कचरा संग्रह, नालियों की सफाई — स्वच्छ और स्वस्थ वार्ड।
युवाओं के लिए शिक्षा सुविधाएँ, कौशल विकास और रोजगार के अवसर।
मुफ्त स्वास्थ्य शिविर और बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ हर नागरिक के लिए।
विकास, सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा वाला वार्ड — वार्ड नं. 8
नेशनल हैंडलूम वाली चौपाटी को सुव्यवस्थित करना एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करवाना।
बेसहारा गौमाता को सुरक्षित रूप से गौशालाओं तक पहुँचाने एवं उनके उचित संरक्षण एवं देखभाल की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करना।
अवारा पशुओं (श्वान, बंदर) की समस्या का शीघ्र समाधान।
स्वच्छ एवं बेहतर सड़कों, शुद्ध पेयजल और सुदृढ़ सीवरेज व्यवस्था को प्राथमिकता।
टूटी एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की समयबद्ध मरम्मत।
जलभराव की समस्या के प्रभावी एवं स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही।
वार्ड की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था।
मच्छरों से बचाव के लिए नियमित एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग की व्यवस्था।
मुख्य चौराहों एवं आवश्यक स्थानों पर CCTV कैमरों की व्यवस्था, ताकि वार्ड अधिक सुरक्षित बन सके।
वार्ड की सुरक्षा के लिए नियमित रात्रि गश्त सुनिश्चित करवाने का प्रयास।
क्षेत्र की कॉलोनियों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा गेट लगवाने की व्यवस्था।
अतिक्रमण मुक्त, सुगम एवं व्यवस्थित सार्वजनिक मार्गों की दिशा में प्रभावी कार्य।
वार्डवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वार्ड हेल्पलाइन एवं डिजिटल (व्हाटसएप्प) शिकायत व्यवस्था शुरू करने का प्रयास।
नियमित जनसुनवाई एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना एवं माह में एक बार बुजुर्ग चौपाल का आयोजन।
युवाओं के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थान, खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के साथ-साथ करियर, कौशल और रोजगार मार्गदर्शन के अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास।
झलकियाँ
जुड़ें हमसे
रुचिका सोनी आपके वार्ड में हमेशा उपलब्ध हैं। किसी भी समस्या के लिए सीधे संपर्क करें।
सोमवार – रविवार: सुबह 9 बजे – रात 9 बजे